![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20220629-WA0010.jpg)
![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20220629-WA0010-1024x681.jpg)
विधायक गायत्री राजे पवार ने वार्ड क्रमांक 13 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी अकिला ठाकुर के समर्थन में किया महा जनसंपर्क
देवास। शहर में नगर निगम की चुनावी सरगर्मी तेज हो चली है। जनसंपर्क ने भी गति पकड़ ली है। वार्ड क्रमांक 13 में विधायक गायत्री राजे पवार ने पार्षद प्रत्याशी अकिला अजबसिंह ठाकुर के समर्थन में सघन जनसंपर्क किया। विधायक मेंढकी रोड स्थित कलश गार्डन में पहुंची, जहां पर मप्र पाठय पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सैंधव, वार्ड की पार्षद प्रत्याशी श्रीमती ठाकुर, कलश गार्डन संचालक राहुल पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत हुई, जो नंदानगर, नेहरूनगर, एमआईजी मुखर्जीनगर, एलआईजी मुखर्जीनगर, न्यू मुखर्जीनगर, कमलाकुंज, राजीव गांधी नगर से होते हुए बाबा रामदेव मंदिर चौराहा पहुंचे। विधायक गायत्री राजे पवार, महापौर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्रीमती ठाकुर, मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री सैंधव, वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल का मतदाताओं ने मंगल तिलक कर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा व आतिशबाजी की गई। महापौर व पार्षद प्रत्याशी ने मतदाताओं से भाजपा को विजयी बनाने हेतु आशीर्वाद मांगा।
![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20220629-WA0012-1024x681.jpg)
जनसंपर्क अभियान के समापन अवसर पर विधायक ने कहा कि हमने शहर में करोड़ों रुपए से विकास के कार्य करवाए हैं। केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार है। हमें आपके वार्ड क्रमांक 13 के साथ संपूर्ण शहर का विकास करना है, इसलिए मैं आप लोगों से आग्रह करती हूं कि आप 13 जुलाई को सूर्य की पहली किरण के साथ महापौर प्रत्याशी गीता अग्रवाल एवं पार्षद प्रत्याशी अकिला ठाकुर को अपना आशीर्वाद प्रदान करें। विधायक ने कहा कि आप भाजपा को वोट देकर मेरे दोनों हाथों को मजबूत करें, जिससे मैं शहर का चहुंमखी विकास कर सकूं। आभार पार्षद प्रत्याशी ने माना।