राजनीति

election result देवास, बागली, खातेगांव, सोनकच्छ में भाजपा आगे

हाटपीपल्या में कांग्रेस को बढ़त

देवास। विधानसभा निर्वाचन की मतगणना के पहले राउंड में मुकाबला कांटे का मुकाबला देखने को मिला। देवास जिले की हाटपीपल्या विधानसभा में कांग्रेस के राजवीरसिंह बघेल आगे चल रहे हैं। राजवीरसिंह बघेल को 5271 वोट प्राप्त हुए हैं। भाजपा के मनोज चौधरी को 3759 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस पहले राउंड में 1512 वोटों से आगे हैं।

सोनकच्छ विधानसभा में भाजपा आगे हैं। यहां भाजपा के राजेश सोनकर को 4308 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के सज्जनसिंह वर्मा को 3332 वोट। यहां भाजपा 976 वोटो से आगे हैं।

खातेगांव में भाजपा के आशीष शर्मा को 5890 वोट, कांग्रेस के दीपक जोशी को 4344 वोट मिले हैं। कांग्रेस 1546 वोटों से पीछे हैं।

बागली विधानसभा में भाजपा की बढ़त लगातर बढ़ रही है। दूसरे राउंड में बीजेपी 4954 मतों से आगे है। भाजपा के मुरली भंवरा को 12809 एवं कांग्रेस के गोपाल भोंसले को 7855 वोट मिले हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button