प्रशासनिक

आम नागरिक निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए समान्‍य एवं व्‍यय प्रेक्षक के स्‍थानीय मोबाइल नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

Share

देवास। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 में देवास जिले की पांचों विधानसभाओं के लिए सामान्‍य एवं व्‍यय प्रेक्षक नियुक्‍त किए गए हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा सोनकच्‍छ के लिए आईएएस असिता मिश्रा को सामान्‍य प्रेक्षक बनाया है। इनका स्‍थानीय मोबाइल नंबर 93298-39265 है।

विधानसभा देवास और हाटपीपल्‍या के लिए आईएएस राजेश्‍वरी बी को सामान्‍य प्रेक्षक बनाया है। इनका स्‍थानीय मोबाईल नंबर 93298-93337 है एवं विधानसभा खातेगांव और बागली के लिए आईएएस निक्‍या गोहाएन को सामान्‍य प्रेक्षक बनाया है। इनका स्‍थानीय मोबाइल नंबर 93038-35461 है।
विधानसभा सोनकच्‍छ, देवास और हाटपीपल्‍या के लिए व्‍यय प्रेक्षक आकाश शंकर चौगुले को बनाया है। इनका स्‍थानीय मोबाइल नंबर 81035-39466 तथा विधानसभा खातेगांव और बागली के लिए व्‍यय प्रेक्षक के. प्रसाद को बनाया है। इनका स्‍थानीय मोबाइल नंबर 81035-79781 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button