शिक्षा
शासकीय मावि महाकाल कॉलोनी में छात्राओं ने बनाई संझा
![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2023/10/03.jpg)
देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में छात्राओं ने संझा बनाई। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि प्रतिवर्ष छात्राओं द्वारा संझा पर्व उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। अर्चना वर्मा ने बताया, कि भारतीय लोक कला एवं संस्कृति का यह पावन पर्व श्राद्ध पक्ष में मनाया जाता है। इसके अंतर्गत गोबर एवं विभिन्न प्रकार के पुष्पों से संझा का निर्माण किया जाता है। कक्षा छठी से आठवीं तक की छात्राओं ने संझा बनाई है तथा संध्या काल में इसका पूजन कर प्रसाद वितरण किया जाता है।