शिक्षा

स्वच्छता अभियान में कॉलेज परिसर की सफाई की, मोहल्ले व गांव को साफ रखने का लिया संकल्प

Share

देवास। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद देवास ने शासकीय केपी कॉलेज परिसर में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा में बीएसडब्ल्यू व एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया।

कॉलेज परिसर में कूड़ा-करकट, मटेरियल की सफाई की गई। स्वच्छता की शपथ परामर्शदाता दिनेश उपाध्याय ने सभी को दिलवाई। सभी ने अपने मोहल्ले, ग्राम को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया और दूसरों को जागरूक करने का भी प्रण किया।
इस अवसर पर परामर्शदाता देवेंद्र भंडारी, कृष्णपालसिंह राजपूत, पूजा बैरागी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button