धर्म-अध्यात्म

रामद्वारा में मनाई जन्माष्टमी

Share

देवास। गुरुवार को जन्माष्टमी पर्व श्रीराम द्वारा में हर्षोल्लास से मनाया गया। महंत स्वामी राम नारायणजी ने कहा, कि हमें निष्काम भाव से कर्म करना चाहिए। कर्म फल से कोई बच नहीं सकता।इसलिए हमेशा ईश्वर की आराधना करनी चाहिए। संतराम सुमिरनजी, संत पुनीत रामजी एवं सत्संग मंडल ने मधुर भजन प्रस्तुत किए। छोटे-छोटे बच्चों को मनोहारी कृष्ण रूप दिया गया। रात्रि 12 बजे महाआरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया। रामद्वारा में चातुर्मास सत्संग अंतर्गत अनेक धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। यह जानकारी महेश सोनी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button