धर्म-अध्यात्म

क्षेत्र में जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता

Share

‍- रात में कई स्थानों पर होंगे मटकी फोड़ के आयोजन
 बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। पूरे क्षेत्र में गुरुवार को जन्माष्टमी पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सभी मंदिरों में सजावट की गई है। भजन-कीर्तन से वातावरण भगवान कृष्ण की भक्ति से ओतप्रोत है।
जन्माष्टमी के लिए 1 दिन पूर्व से ही मंदिरों में सजावट शुरू कर दी गई थी। बेहरी के प्रसिद्ध राधाकृष्ण मंदिर, मां कात्यानी देवी मंदिर, भोमियाजी मनकामेश्वर मंदिर में फूलों का श्रृंगार कर आकर्षक लाइट लगाई गई। देर रात 12 बजे जन्म उत्सव के उपरांत सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा।

बेहरी के राधाकृष्ण मंदिर के पुजारी गोवर्धनदास बैरागी ने बताया कि मंदिर में 11 किलो धनिया पंजरी प्रसाद का वितरण होगा। भोमियाजी मंदिर के पुजारी विद्याधर वैष्णव ने बताया फरियाली खिचड़ी के साथ माखन मिश्री प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर मां कात्यानी देवी मंदिर के पुजारी अंतिम उपाध्याय व राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि 12 बजे रात्रि में माखन मिश्री, सूखे मेवे का भोग भगवान कृष्ण को लगाकर पूजा अर्चना की जाएगी।

लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी जगदीशदास बैरागी ने बताया कि वर्षों से भगवान कृष्ण  जन्मोत्सव बेहरी में धूमधाम से मनाया जाता है। रात्रि 12 बजे तक चहल-पहल बनी रहती है। इसके लिए पूरी तैयारियां एक दिन पहले से ही की जाती है। बेहरी के युवा रिटायर फौजी जय गोस्वामी, श्रीराम पाटीदार, लीलाधर दांगी, जुगल पाटीदार, मयंक पाटीदार, करण पाटीदार, गोविंद पाटीदार, गोलू पाटीदार की ग्वाल टोली द्वारा मटकी फोड़ आयोजन भी रात्रि में किया जाएगा। मां कात्यायनी देवी मंदिर प्रांगण के सामने 51 फीट ऊंची मटकी फोड़ आयोजन भी रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button