प्रशासनिक

पटवारियों की हड़ताल का राजस्व निरीक्षक संघ ने किया समर्थन

देवास। पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का मप्र राजस्व निरीक्षक संघ ने नैतिक समर्थन किया है। इस संबंध में ज्ञापन देकर स्पष्ट भी किया है, कि हम पटवारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए उनके बस्ते का प्रभार नहीं लेंगे।
मध्य प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मोहनलाल गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने पटवारियों के धरना-प्रदर्शन स्थल पर जाकर नैतिक समर्थन दिया। इधर बारिश के अभाव में फसलों पर असर पड़ रहा है और किसान सर्वे की मांग कर रहे हैं, लेकिन पटवारियों की हड़ताल के कारण समस्या बनी हुई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button