क्राइम

विवाद में पति ने पत्नी पर दराते से किया हमला, उपचार के दौरान पत्नी की मौत

Share

उदयनगर (बाबू हनवाल)। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने पत्नी पर दराते से हमला कर दिया। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार उदयनगर थाना अंतर्गत आनंदनगर निवासी 30 वर्षीय रेखाबाई का उसके पति सुनील जोतू डावर से सोमवार शाम को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में पति सुनील ने रेखा पर घर के अंदर रखे दराते से वार कर दिया। इससे रेखा घायल हो गई। परिवार के अन्य लोग उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। यहां हालात गंभीर होने से उसे इंदौर के निजी अस्पताल रैफर किया गया। मंगलवार को उपचार के दौरान रेखाबाई की मौत हो गई। पुलिस ने पीएम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया। उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी भगवानसिंह बीरा द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button