• Wed. Oct 22nd, 2025

    परिक्रमावासी बहनों ने विधायक आशीष शर्मा को बांधे रक्षासूत्र

    ByNews Desk

    Aug 31, 2023
    Share

    – जिला युवा मोर्चा में अध्यक्ष रहते हुए शुरू की थी परंपरा
    नेमावर संतोष शर्मा। नगर में रक्षाबंधन का पारंपरिक त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भद्रा के चलते रात 9 बजे बाद रक्षाबंधन का कार्यक्रम आरंभ हुआ। बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांध भाई के जीवन की खुशहाली, मंगल, सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। वही भाई ने बहन को स्नेह-प्यार के साथ रक्षा का वचन दिया। रक्षाबंधन का दौर बुधवार तथा गुरुवार को भी चला।
    प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ने मां नर्मदा के पवित्र तट पर अनाथ, गरीब, परिक्रमावासी बहनों से रक्षासूत्र बंधाए तथा उन्हें उपहार प्रदान किए। विधायक शर्मा हर वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार नर्मदा तट पर विशेष रूप से इन बहनों के साथ मनाते आए हैं। यह सिलसिला उनका देवास जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष के समय से आज तक निरंतर चला आ रहा है। ये निशक्त बहने भी अपने लाड़ले भाई की अपलक राह निहारती हैं। विधायक शर्मा ने भी उन्हें कभी निराश नहीं किया। रक्षासूत्र कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजपाल तोमर, पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश केवट, संतोष मंडलोई, प्रवीण हथेल, दिग्पाल तोमर, मंडल अध्यक्ष अर्जुन पवार, पार्षद कौशल व्यास, अनिल भदौरिया, संतोष सोनिया, पार्षद प्रतिनिधि विजय चौधरी, सचिन पांचाल, पूर्व एल्डरमैन पं. संतोष शर्मा, राहुल व्यास, पप्पू यादव सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *