राजनीति

प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस ने जलाया प्रधानमंत्री का पुतला

देवास। केंद्र सरकार द्वारा ब्याज पर 40  प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाने को लेकर देश एवं प्रदेश का किसान आक्रोशित है। इसी को लेकर मंगलवार को विजयागंज मंडी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूरजसिंह चावड़ा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।

विशेष रूप से उपस्थित शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा, कि प्याज पर केंद्र सरकार द्वारा 40 प्रतिशत का जो कर लगाया गया है, वह अनुचित है। जब केंद्र में कमलनाथजी उद्योग व्यापार मंत्री थे, तब डालर चने का मूल्य 4 हजार रुपए क्विंटल था, तब प्रदेश के किसानों ने पूर्व मंत्री विधायक सज्जनसिंह वर्मा के नेतृत्व में श्री नाथ से भेंट की एवं किसानों को आ रही परेशानी से अवगत कराया, तब तत्काल कमलनाथजी ने निर्यात खोल दिया, जिससे किसान का डॉलर चना 10 हजार रुपए क्विंटल में बिका। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार प्याज पर टैक्स लगा रही है। सरकार के इस निर्णय से किसानों में रोष व्याप्त है। केंद्र सरकार तत्काल किसानों के हक में फैसला करते हुए प्याज पर लगाए गए टैक्स को निरस्त करें। अन्यथा किसानों को आंदोलन करना पड़ेगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी केंद्र और राज्य सरकार की रहेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता भगवानसिंह चावड़ा, प्रदीप चौधरी, विक्रम मुकाती, सूरजसिंह चावड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्याज पर लगाया कर तत्काल समाप्त किया जाए। कांग्रेस नेता दिलीपसिंह सोलंकी, ब्रजराज सिंह राजावत, जाकिर पटेल, अनिल जायसवाल, मूलचंद पाटीदार, युसूफ भाई, ईश्वर दीवानिया, दरबारसिंह परिहार, जितेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह रामगढ़, दिनेश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। आभार किसान नेता कैलाश शर्मा ने माना।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button