प्रशासनिक

मतदान मतदाता जागरूकता मैराथन दौड़ 9 जून को

Share

लगभग 1 हजार बालक-बालिकाओं सहित नागरिक होंगे शामिल

देवास। आजादी का 75वां वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी अमृत महोत्सव अन्तर्गत स्वराज 75वां अमृत महोत्सव समिति, क्रीड़ा भारती देवास एवं नगर निगम के विशेष सहयोग से मतदाता जागरूकता मैराथन दौड़ 9 जून को प्रात: 7 बजे से सिटी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।

स्वराज समिती के संयोजक ओपी जगावत एवं सह संयोजक सुदेश सांगते ने संयुक्त रूप से बताया कि इसमें देवास नगर के लगभग 1 हजार खिलाड़ी बालक, बालिकाएं एवं पुरुष सम्मिलित होंगे। सिटी मैराथन दौड़ सयाजी द्वार से प्रारंभ होकर तहसील चौराहा, नावेल्टी चौराहा, सुभाष चौक, जनता बैंक चौराहा, विजया रोड, मंडी धर्मशाला, एबी रोड, बस स्टैंड, पेट्रोल पंप चौराहा, अभिनव टॉकिज, उज्जैन रोड ब्रिज, बीमा चौराहा, पायोनियर स्कूल, मेंढकी रोड, सिविल लाइन ब्रिज, इंदिरा गांधी प्रमिता से सयाजी द्वार पर संपन्न होगी। मैराथन दौड़ में आयोजन समिति द्वारा विशेष पुरस्कार भी रखा गया है। आयोजन समिति के ओपी जगावत एवं सुदेश सांगते ने बताया कि मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए मतदाता जागरुकता मैराथन दौड़ के अयोजन में विभिन्न खेलों के एवं शासकीय, अशासकीय स्कूलों के 6 वर्ष से अधिक उम्र के बालक, बालिकाओं के साथ अन्य संस्थाओं एवं नागरिकों द्वारा भाग लिया जाना है। मतदान जगरूकता मैराथन दौड़ प्रथम पुरस्कार राशि 11 हजार, द्वितीय पुरस्कार 7 हजार एवं तृतीय पुरस्कार 5 हजार एवं विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। श्री जगावत एवं श्री सांगते ने नगरवासियों एवं खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मैराथन दौड़ में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाएंं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button