राजनीति

सोनकच्छ के टोंकखुर्द ब्लॉक में पोलिंग बूथ कमेटी की बैठक आयोजित

Share

देवास। जिले की सोनकच्छ विधानसभा के टोंकखूर्द ब्लॉक के सेक्टर 1, 2, 3 और मंडलम क्रमांक 1 के सेक्टर 4 की बैठक संपन्न आयोजित की गई। मंडलम 1और 2 में सेक्टर अध्यक्ष एवं पोलिंग बूथ स्तर की महत्वपूर्ण बैठक शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में संपन्न हुई। आगामी चुनाव के मद्देनजर

पोलिंग कमेटी के प्रभारियों को नियुक्त किया गया। इस दौरान बूथ स्तर पर वोटर लिस्ट का परीक्षण, नाम घटाना-बढ़ाना सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा कर प्रभारी बनाए गए। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश पांदा, मंडलम अध्यक्ष रुस्तम पटेल, सेक्टर अध्यक्ष केदार पटेल, हुकुमसिंह चौधरी, बालकृष्ण पटेल, सरपंच भवर सिंह, जगपालसिंह सोलंकी, धीरज पटेल, प्रमोद सुमन, राहुल पंवार सहित बूथ एजेंट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button