धर्म-अध्यात्म

सदगुरु की कृपा से सार्थक होता है जीवन- महंतजी

देवास। सदगुरु की कृपा से जीवन सार्थक होता है। जो अपने गुरु के बताए मार्ग पर चलता है, उसका जीवन सार्थक है। यह विचार रामद्वारा में महंत स्वामी राम नारायणजी ने शिव पुराण की कथा का वर्णन करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा भगवान शिव पूरे ब्रह्मांड के सभी जीवों को आशीष प्रदान करते हैं। भगवान शंकर ने विषपान कर विश्व का कल्याण किया। महंतजी ने शिव पुराण के अंतर्गत भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग और उनकी स्थापना का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा जो भी भक्त भगवान शिव को सरल हृदय से पूजता है, प्रार्थना करता है, उसका जीवन धन्य हो जाता है। रामद्वारा में अधिक मास के अंतर्गत शिव पुराण कथा का आयोजन किया गया है और साथ में रामचरितमानस का पाठ भी किया जा रहा है। रामस्नेही सत्संग मंडल द्वारा प्रतिदिन भजन प्रस्तुत किए जा रहे हैं। कथा का समय दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रखा गया है। यह जानकारी महेश सोनी ने दी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button