धर्म-अध्यात्म

कलश यात्रा में 2100 महिलाएं शामिल हुईं

Share

टोंकखुर्द (नन्नू पटेल)। ग्राम सिंदनी में संस्था जय महादेव के तत्वाधान में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा जनेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई। इसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति कलश लिए शामिल हुई। 2100 कलश एवं नारियल जय महादेव मित्र मंडल ग्राम सिंदनी की ओर से निशुल्क वितरित किए गए। यात्रा ग्राम कनेरिया, नांदेल, नावदा, फतेहपुरखेड़ा, जनौली बुजुर्ग, सिंदनी, राबड़िया, दुर्गापुरा होते हुए बिलावली महाकाल मंदिर पहुंची। यहां बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button