• Wed. Jul 23rd, 2025

    भाजपा हर वर्ग के लिए काम कर रही है, इसलिए हर व्यक्ति समृद्ध एवं शक्तिशाली है- विधायक मनोज चौधरी 

    ByNews Desk

    Jul 30, 2023
    Share

    सिरोल्या (अमर चौधरी)। हाटपीपल्या विधानसभा के ग्राम सिरोल्या में एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन चंद्रवंशी खाती समाज धर्मशाला में आयोजित हुआ। इसके तहत भाजपा के कई पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव 2023 का आगाज किया एवं कार्यकर्ताओं को विजय का संकल्प दिलाया।

    पं. दीनदयाल एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक मनोज चौधरी ने क्षेत्र में किए गए कार्यों को बताते हुए कहा, कि ढाई वर्ष के कार्यकाल में क्षेत्र में विभिन्न सौगातें मिली हैं। इसमें माइक्रो उद्गम सिंचाई परियोजना से करोड़ों की लागत से नल-जल योजना व सड़कों का निर्माण किया गया है। अन्य सौगातों की घोषणा भी की गई। उन्होंने कहा, कि भाजपा से हर वर्ग का उत्थान हो रहा है। एवं सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है इसलिए हर व्यक्ति समृद्ध एवं शक्तिशाली है।


    भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने एक स्वर में 2023 विधानसभा चुनाव का आगाज किया एवं कार्यकर्ताओं को विजय संकल्प दिलाया। कहा हर-हर मोदी, घर-घर मोदी, मेरा बूथ, सबसे मजबूत। बूथ जीता, चुनाव जीता पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को विजय संकल्प दिलवाया। उसके बाद उन्होंने भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाएं गिनाई एवं कहा शिवराज सरकार के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को फायदा मिल रहा है। गरीब को मुफ्त में राशन, किसानों को पर्याप्त बिजली, हर छोटे से छोटे गांव में सड़क बन गई है। उन्होंने कहा हमें आमजन को इन योजनाओं से कनेक्ट करना है। हर कार्यकर्ता आमजन के बीच पहुंचकर भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाएं आमजन को बताएं। सम्मेलन में भाजपा के कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
    मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उज्जैन विधायक पारस जैन, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवराजसिंह गोहिल, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला भेरूलाल अटारिया, नारायणसिंह चौधरी, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, मनोहरसिंह बैरागढ़, पूर्व विधायक तेजसिंह सैंधव सहित जिले के मोर्चा अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिलामंत्री कुलदीप पटेल ने किया। आभार भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने माना।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *