नगर निगम

नवागत आयुक्त रजनीश कसेरा ने किया पदभार ग्रहण

Share

देवास। राज्य प्रशासनिक सेवा आरआर 2008 के अधिकारी रजनीश कसेरा ने शनिवार को शाम 4.30 बजे नगर निगम में आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के पूर्व माताजी टेकरी पर मां तुलजा भवानी एवं मां चामुंडा की पूजा-अर्चना आयुक्त ने सपरिवार की। पदभार ग्रहण के अवसर पर निगम उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, नोडल अधिकारी सौरभ त्रिपाठी, स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसौदिया, उपयंत्री श्याम सुंदर रघुवंशी, जनसंपर्क अधिकारी उमेश चतुर्वेदी, जमादार ताराचंद चौधरी एवं प्रतीक शर्मा ने नवागत आयुक्त का स्वागत पुष्पगुच्छ व पुष्पमाला से किया। इसके पश्चात आयुक्त ने निगम बैठक हॉल में उपायुक्त वित्त श्री शुक्ला एवं उपस्थित विभागीय अधिकारियों के साथ विभागीय जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button