देवास

पर्यावरण प्रेमियों ने मंदिर परिसर में लगाए पौधे

Share

टोंककलां। बारिश के मौसम में पर्यावरण प्रेमी अपने कर्तव्य को निभाते हुए जगह-जगह पौधारोपण कर रहे हैं। लगाए गए पौधों की पेड़ बनने तक देखरेख का संकल्प भी ले रहे हैं।

शुक्रवार को पर्यावरण प्रेमियों ने लोधेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान बादाम, अनार, पपीता, नीम आदि के पौधे रोपे गए। पर्यावरण प्रेमी राकेश शर्मा, लाखन लोधी, चंद्रपाल लोधी, सीताराम लोधी, मदन लोधी, गोवर्धन लोदी आदि ने बताया कि बारिश के मौसम में पौधे तेजी से वृद्धि करते हैं। हमारी सभी से अपील है कि वे इस मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व हम सभी का है। हमने जो पौधे लगाए हैं, उनकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button