देवास

सड़क पर नजर आए गड्ढे तो करें इस मोबाइल नंबर पर सूचना

Share

देवास। बारिश के मौसम में यदि आपको लोक निर्माण विभाग संभाग देवास की सड़कों पर गड्ढा दिखाई देता है तो तत्काल विभाग को इसकी सूचना दें, ताकि सड़क पर मिले उस गड्ढे को भरवाया जा सके या क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की जा सके।
लोक निर्माण विभाग संभाग देवास के कार्यपालन यंत्री मनीष मरकाम ने बताया कि जिले के नागरिक लोक निर्माण विभाग संभाग देवास के क्षेत्राधिकार अंतर्गत सड़कों में हुए गड्ढे या क्षतिग्रस्त सड़क की जानकारी नोडल अधिकारी वीरेंद्रकुमार सूर्यवंशी को मोबाइल नंबर 98274-45440 पर भी दे सकते हैं। वर्षाकाल के दौरान नागरिकों से मिली सूचना पर विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत या गड्ढे भरने का कार्य शीघ्र कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button