शिक्षा

प्रेरण प्रशिक्षण: नवनियुक्त शिक्षकों ने सीखी शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली

Share

देवास। आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मप्र के आदेशानुसार जिले में वर्ष 2022-23 में नवनियुक्त 122 उच्च माध्यमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रेरण प्रशिक्षण 18 से 22 जुलाई तक आयोजित हुआ।
इस प्रशिक्षण में नवनियुक्त शिक्षकों को विभागीय कार्यप्रणाली एवं विभागीय आदेश, निर्देश एवं विभाग अंतर्गत संपन्न होने वाले विभिन्न कार्यों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी हीरालाल खुशाल एवं सहायक संचालक श्री प्रजापति एवं मनीष खत्री डीआईओ एलआईसी ऑफिस देवास, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक ओपी दुबे एवं मास्टर ट्रेनर, राजेंद्र चौधरी, राजेंद्र वर्मा, अर्जुनसिंह मालवीय, ममता पारीख, गंगेश कलमोदिया, मनोज शर्मा, अरविंद जोशी एवं अशोक शर्मा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के समापन पर सभी शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर विदाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button