धर्म-अध्यात्म

मानव कल्याण के लिए है शिव महापुराण कथा

देवास। शिव महापुराण कथा मानव कल्याण के लिए है। इसके श्रवण से मानव भव सागर से पार हो जाता है। यह विचार श्रीराम द्वारा में अधिक मास के अवसर पर शिव महापुराण कथा का वाचन करते हुए महंत स्वामी राम नारायणजी रामस्नेही ने प्रकट किए।

श्रीराम द्वारा में अधिक मास के अवसर पर 18 जुलाई से 16 अगस्त तक शिव महापुराण कथा का आयोजन रखा गया है। प्रातःकाल संतराम सुमिरणजी द्वारा रामस्नेही संप्रदाय प्रवर्तक महाप्रभु स्वामी रामचरणजी महाराज की वाणी का पाठ किया जाएगा एवं दोपहर में 2 बजे से शिव महापुराण कथा होगी। महंतजी ने कहा कि धार्मिक ग्रंथ हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कितना भी कठिन समय आ जाए ईश्वर के सानिध्य में वह आसानी से पार हो जाता है। अतः हमें ईश्वर की शरण में रहना चाहिए। रामद्वारा सत्संग मंडल ने सभी भक्तजनों से अधिक मास एवं श्रावण मास के शुभ अवसर पर सत्संग लाभ लेने का आग्रह किया है। व्यासपीठ का पूजन डॉ. सीमा सोनी ने किया। जानकारी महेश सोनी ने दी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button