नगर निगम

अवैध रूप से संचालित चिकन की दुकानों पर नगर निगम ने की कार्रवाई

– अर्थदंड वसूलने के साथ दुकानों को बंद कराया
देवास। नगर निगम ने अवैध रूप से संचालित चिकन की दो दुकानों पर चालानी कार्रवाई की है। इन दुकानों के बारे में शिकायत प्राप्त हुई थी। कार्रवाई के साथ इन्हें बंद भी कराया गया।
मंगलवार को निगम आयुक्त के निर्देशानुसार शिकायत के आधार पर चिकन की दुकानों पर कार्रवाई की गई। इन अवैध रूप से संचालित दुकानों को बंद करवाया गया है। सरदार चिकन शॉप के नफीस खान पर 1000 रुपए की चलानी कार्रवाई की गई। अवैध रूप से अंडे की दुकान का संचालन करने पर कपिल खींची पर 500 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। इनसे तत्काल अर्थदंड वसूला गया। कार्रवाई के दौरान कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, लाइसेंस अधिकारी हरेंद्रसिंह ठाकुर, दरोगा अबरार पठान उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button