धर्म-अध्यात्म

दादा गुरु की तपस्या के एक हजार दिन पूरे होने पर पौधारोपण कर शैक्षणिक सामग्री बांटी

Share

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। ग्राम जिरवाय के सरपंच रामसिंह जागीदार ने दादा गुरु की तपस्या के एक हजार दिन पूर्ण होने पर गांव में पौधारोपण स्कूली विद्यार्थियों को कॉपी भेंट की। गौरतलब है, कि दादा गुरु ने निराहार रहकर लगभग 3200 किमी की पदयात्रा की है। उनकी नर्मदा परिक्रमा यात्रा के पीछे उद्देश्य मां नर्मदा का संरक्षण है। सरपंच रामसिंह जागीदार ने दादा गुरु से प्रेरित होकर उनके एक हजार दिन पूरे होने पर ग्राम जिरवाय में पौधारोपण किया। स्कूली बच्चों को स्वयं के व्यय से शैक्षणिक सामाग्री वितरण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button