राजनीति

कांग्रेस ने याद किया राजनीति के संत स्व. कैलाश जोशी को

Share

बागली (हीरालाल गोस्वामी)। भाजपा के पितृ पुरुष राजनीति के संत कैलाश जोशी ऐसी शख्सियत है, जिन्हें जीते जी भी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ने बराबर का सम्मान दिया। कांग्रेस के किसी भी नेता ने आज तक उनके खिलाफ ओछी बात नहीं की, जबकि वह भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष रहे। मरणोपरांत उनके पुत्र दीपक जोशी कांग्रेस पार्टी में गए तो अपने साथ पिता की विरासत भी ले गए। हालांकि कांग्रेसजन जोशीजी का सम्मान हमेशा से करते आए हैं। 14 जुलाई को जयंती के अवसर पर बागली में स्थित थाना चौराहे पर कैलाश जोशी की प्रतिमा स्थल कैलाश चौराहा पर सुबह कांग्रेसन एकत्रित हुए। प्रतिमा को पंचामृत स्नान करवाया और माल्यार्पण करते हुए जोशीजी जिंदाबाद के नारे लगाए। वरिष्ठ कांग्रेसी बसंतीलाल मोदी, जिला पंचायत सदस्य कमल मस्कोले, कमल सोनी, दिलीप गुर्जर, जितेंद्र पंचोरिया, अजीज मंसूरी, अधिवक्ता संतोष यादव, रितेश भाटी, बुरहान बोहरा, संतोष भाटी, वार्ड के पार्षद कमलेश परमार, अजीज मंसूरी, नवीन मौर्य सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button