• Wed. Aug 20th, 2025

    राज्य कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

    ByNews Desk

    May 30, 2022
    Share

    उज्जैन। प्रशासनिक संकुल भवन के लोकार्पण समारोह में राज्य कर्मचारी संघ का नेतृत्व मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोहर गिरी एवं जिला सचिव दिलीप चौहान ने किया प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उद्बोधन में कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा अधिकारी-कर्मचारी पुराने फर्नीचर में नहीं बैठेंगे। नए फर्नीचर के लिए कलेक्टर को स्टीमेट एवं बजट बनाकर भिजवाए राशि में दूंगा। नागरिकों के काम को करने वाले अधिकारी कर्मचारी जो कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष अनोखी लाल शर्मा, पंचायत सचिव महासंघ भोपाल के कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन सिंह सोलंकी, कर्मचारी संघ के जिला कोषाध्यक्ष संजय सिंह सिसोदिया, कार्यकारी अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार, राम सिंह बनिहार, राजीव सिंह सेंगर, के एम मिमरोट, सीपी जोशी, पशु चिकित्सा संघ से राजकुमार जोशी एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *