धर्म-अध्यात्म
शिवालयों में लगा भक्तों का तांता
![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230710-WA0017.jpg)
सुंद्रेल-बिजवाड़। सावन के प्रथम सोमवार को बिजवाड़ के बिजेश्वर महादेव, सुंद्रेल के नर्मदेश्वर महादेव, सुंदरेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की तांता लगा हुआ है। भक्तों ने सुबह चार बजे से ही भगवान शंकर को बिल्वपत्र, दूध, दही आदि चढ़ाकर पुण्य लाभ लिया। कई भक्त दर्शन के लिए पैदल चलकर आए और मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। बिजेश्वर मंदिर में पं. दिनेश व्यास, सुंदरेश्वर मंदिर में श्यामानंद पंचोली, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में पं. सतीश पटाक ने सभी भक्तों को रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद दिया। सभी मंदिरों में अखंड रामायण पाठ के साथ धार्मिक आयोजन चल रहे हैं।