धर्म-अध्यात्म

देवशयनी एकादशी पर किए भजन-कीर्तन

Share

शिप्रा। शिप्रा नदी घाट पर राम जानकी सीता मंदिर में देवशयनी एकादशी पर देवास की महिला मंडल और राधा रानी महिला भजन मंडल क्षिप्रा द्वारा मधुर भजन-कीर्तन का आनंद लिया गया।

राधा रानी महिला भजन मंडल की संचालक लीलाबाई उपाध्याय ने बताया, कि 20 वर्षों से एकादशी पर्व, पूर्णिमा व्रत, अमावस्या व्रत व अन्य त्योहारों पर आसपास के गांव की महिलाएं इकट्ठे होकर राम जानकी सीता मंदिर पर भजन कीर्तन का कार्यक्रम रखती है। आज क्षिप्रा नदी के प्राचीन मंदिरों में श्रद्धालु एकादशी पर प्रात:काल से ही बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना करने आए। राम जानकी मां सीता माता मंदिर पर सभी महिला मंडल द्वारा आरती की गई और सभी को महाप्रसाद बांटा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button