धर्म-अध्यात्म

श्रीगुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकलेगा नगर कीर्तन

Share

guru govind shngh

देवास। श्री गुरु गोविंद सिंहजी के 6 जनवरी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 1 जनवरी बुधवार को नगर कीर्तन निकाला जाएगा।

श्री गुरु गोविंद सिंहजी के जन्म उत्सव पर देवास संगत द्वारा दोपहर 2 बजे एबी रोड गुरुद्वारा से नगर कीर्तन प्रारंभ होगा। नगर के विभिन्न मार्ग एबी रोड, भगतसिंह मार्ग, तहसील चौराहा, एमजी रोड, सुभाष चौक, शालिनी रोड, जवाहर चौक, विजया रोड होते हुए एबी रोड गुरुद्वारा पर रा त्रि 8 बजे समापन होगा। विशेष कीर्तन दीवान दोपहर 12 से 2 बजे तक सजेगा। सुबह-शाम दोनों समय गुरु का अटूट लंगर होगा। इस अवसर पर देवास संगत के अलावा अन्य शहर इंदौर, उज्जैन, सोनकच्छ, कांटाफोड़, नरवर, सतवास आदि से काफी संगत उपस्थित होगी।

Solar panels

नगर कीर्तन में विशेष अखाड़े होंगे। गुरु साहब की पालकी होगी, जिसमें गुरु ग्रंथ साहिबजी विराजमान होंगे। भव्य आतिशबाजी होगी। समाज अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह खनूजा, सचिव सरदार गुरु चरणसिंह सलूजा ने नगर कीर्तन में सम्मिलित होने की अपील देवास शहरवासियों से की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button