
देवास। जिला एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा शंकरगढ़ हिल्स एडवेंचर फेस्ट 2023 का आयोजन 10,11 एवं 12 फरवरी को किया जाएगा। इंदौर-भोपाल बायपास स्थित शंकरगढ़ पहाड़ी पर एडवेंचर फेस्ट का शुभारंभ 10 फरवरी को होगा। नागरिकों के स्वस्थ्य मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए एडवेंचर फेस्ट के अंतर्गत 10 फरवरी को पतंग उत्सव में पतंगबाजी प्रतियोगिता, माइक शो, लेन्टर्न फेस्टिवल, एटीवी राइड, 11 फरवरी को फेशन शो, योगा एवं जुम्बा, 12 फरवरी को बाइकर्स रैली, कार रैली एवं महिला मैराथन दौड़, कलर फेस्टिवल आदि कार्यक्रमों के साथ बच्चों के लिए किड्स झोन, फूड्स झोन, झूले, मिक्की माउस, ऊंट एवं घोड़े की सवारी जैसी गतिविधियां भी रहेंगी।




