क्राइम
स्थायी वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बागली (हीरालाल गोस्वामी)। थाना बागली में 6 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी पूनिया पिता मांगीलाल उम्र 26 साल निवासी श्याम नगर चापड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर न्यायालय ले जाया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद कश्यप, प्रधान आरक्षक राजेश गरवाल, आरक्षक राहुल लोवंशी का सराहनीय कार्य रहा।




