देवास
श्रीमती गीताबाई जसोना का 95 साल की उम्र में निधन

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। समीप गांव सेकली के दरियाव सिंह की धर्मपत्नी, बहादुर सिंह की माताजी, राजेंद्र सिंह (राजा), कुलदीप सिंह जसोना की दादी श्रीमती गीताबाई जसोना का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
समाज सहित अंचलवासियों ने उनकी अंतिम यात्रा में भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सेकली सरपंच लाखनसिंह जसोना, एडवोकेट सौदानसिंह ठाकुर बिसलखेड़ी, महेंद्रसिंह पटेल अमोना, विक्रमसिंह पटेल बरदू, हिम्मतसिंह भाटी, माखन सिंह, राजेंद्रसिंह नागर, श्याम गालोदिया, भगवानसिंह गुराड़िया, लोकेंद्रसिंह भाटी, कवि सुरेंद्रसिंह सेंधव, सुरेश पटेल देवली, पवनसिंह चावड़ा, गजराज सिंह, मानसिंह आदि ने भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की।




