शिक्षा

80 वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा सांदीपनि विद्यालय

भाषण, कविता, गीत और नृत्य से सजा समारोह, परिसर में गूंजे देशभक्ति के तराने

Share

देवास। शासकीय सांदीपनि विद्यालय बालगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद दीपक अकोदिया तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शरद राठौर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर पूजन एवं माल्यार्पण किया गया। प्राचार्य देवेंद्र बंसल ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की स्वतंत्रता, संविधान, कर्तव्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया।

समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। भाषण, कविता पाठ, समूह गीत, एकल गीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य तथा वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया।

विद्यार्थियों द्वारा “एक तू ही भरोसा”, “I Love My India”, “मेरा मुल्क मेरा देश”, “लहरा दो”, “सलाम इंडिया” तथा “इंडिया वाले” जैसे देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दी गईं। नृत्य शिक्षक श्रुति पालेचा एवं अदिति वर्मा के निर्देशन में भरतनाट्यम सहित विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं संगीत शिक्षक श्वेता वर्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने वाद्य यंत्रों पर देशभक्ति गीतों की धुनों की सुरीली प्रस्तुति दी।

विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं एवं भाषणों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने पूरे विद्यालय परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

मुख्य अतिथि श्री अकोदिया ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का दिन है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, राष्ट्र प्रेम एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी पाटीदार, किरण कोचले तथा स्मृति शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने किया। इस अवसर पर बच्चों को मिठाई वितरण किया गया।

शिक्षा, खेल और नवाचार में चमके सांदीपनि विद्यालय के सितारे, समारोह में किया सम्मान 

 

Back to top button