धर्म-अध्यात्म

कैलोद बाबा खाटू श्याम धाम में कामिका एकादशी पर भक्तों का उमड़ा सैलाब

Share

 

सिरोल्या (अमर चौधरी)। ग्राम कैलोद के बाबा खाटू श्याम मंदिर में कामिका एकादशी पर बाबा का दिव्य एवं अद्भुत श्रंगार किया गया। कलकत्ता के फूलों से बाबा को सुसज्जित किया गया।

मंदिर में विशेष लाइटिंग की गई। ग्राम सारोल एवं व्यासखेड़ी से पैदल श्रद्धालुओं की निशान यात्रा मंदिर में पहुंची। गाजे-बाजे से आई यात्रा का मंदिर में स्वागत किया गया। भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु नृत्य कर झूम रहे थे। इसके बाद समस्त श्रद्धालुओं ने अपने निशान मंदिर में अर्पण कर यात्रा का समापन किया।

मंदिर संस्थापक श्याम सेवक विनोद पटेल ने बताया कि बाबा का दिन में अलग-अलग श्रंगार किया गया एवं विभिन्न तरह के फलों से भोग लगाया। दर्शनार्थ दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही। बाबा खाटू श्याम की महाआरती के बाद महाप्रसादी वितरित की गई। यात्रा में संजय चौधरी, कमल सरपंच, त्रिलोकचंद, मनीष फौजी, नागेश चौधरी आदि मौजूद थे।

Back to top button