गुरु पूर्णिमा: चामुंडा माता टेकरी पर पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बुद्धसेन पटेल बोले- पौधे लगाना ही नहीं, उनकी देखभाल करना भी हम सभी की जिम्मेदारी

देवास। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम चामुंडा माता टेकरी पर देखने को मिला। पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पर्यावरण प्रेमियों ने पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने की अपील की।
पर्यावरण से संबंधित ये भी पढ़ें: जब पौधों पर मंडराया आग का खतरा, तब मिट्टी-रेत बनी ढाल; पर्यावरण प्रहरी धर्मेंद्र का अनोखा संकल्प
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देवास की चामुंडा माता टेकरी में पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया गया।
ये भी पढ़ें: मां तुलजा भवानी मंदिर परिसर में किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
इस अवसर पर गंगासिंह सोलंकी, डॉ. बालमुकुंद पटेल, मनीष पटेल, राजेंद्र कुमार मूंदड़ा, अनूप सिंह जादौन, दिलीप नाथ सहित अन्य पर्यावरण प्रेमियों ने पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
ये भी पढ़ें: जन्मदिन पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़े वरिष्ठ नागरिक
पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी
कार्यक्रम के दौरान बुद्धसेन पटेल ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, उनकी नियमित देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। यदि हर व्यक्ति अपने जीवन के विशेष अवसर पर एक पौधा लगाए और उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकेगा।




