गुरुपूर्णिमा महोत्सव में युग निर्माण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता करने पर दिया जोर

सिरोल्या। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गायत्री प्रज्ञापीठ सिरोल्या पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, भगवती देवी शर्मा तथा गायत्री मंदिर सिरोल्या के संस्थापक ब्रह्मलीन नारायण दास महाराज के चित्रों का विधिवत पूजन एवं वंदन के साथ हुआ।
इस अवसर पर परिव्राजक शुक्ला दंपती के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ सम्पन्न करवाया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर विश्व शांति, सद्बुद्धि एवं मानव कल्याण की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान गुरू की परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से युग निर्माण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया। सभी परिजनों ने अपने-अपने घर पर पौधा रोपने का संकल्प भी लिया।
देवास: गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ में महायज्ञ, ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ का संकल्प दिलाया
जिला सह समन्वयक महेश पटेल के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटाड़ी के प्रांगण में इस अवसर पर 51पौधों का रोपण छात्रों एवं शिक्षक साथियों के द्वारा किया गया। जिसमें प्राचार्य पुरुषोत्तमसिंह सिसोदिया का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम में रणछोड़ भगत, हरिराम जिराती, घनश्याम पांडे, अमरसिंह चौधरी, संतोष पटेल, रामचंद्र चौधरी, मोहनलाल विश्वकर्मा, राधेश्याम मंडलोई, कांतिलाल मंडलोई, मुरारीलाल मंडलोई, किशन बागवान, महेश पटेल सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के परिजन एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।




