देवास जिला जेल में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया, आजीवन कारावास के बंदी को मिली रिहाई

देवास (ओम सेन)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देवास जिला जेल परिसर में जेल अधीक्षक विद्या भूषण प्रसाद द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान जेलर अनिल दुबे सहित जेल स्टाफ एवं बंदीगण मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और सभी ने देश की स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें: क्रोध क्षणिक, लेकिन उसका पश्चाताप जीवनभर का – प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा
कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक ने बंदी भाइयों से चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य शासन के निर्देशानुसार आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी शांतिलाल को रिहाई प्रदान की गई।
ये भी पढ़ें: जेल नहीं, अब सुधारगृह: देवास जिला जेल में बनी आदर्श गोशाला का लोकार्पण
जेल प्रशासन द्वारा बंदी को सजा में कुल 8 दिवस का परिहार भी प्रदान किया गया। इसमें जेल अधीक्षक की ओर से 5 दिवस तथा उप जेल अधीक्षक की ओर से 3 दिवस, कुल 8 दिवस का परिहार शामिल है।
ये भी पढ़ें: जेल की सलाखों के बीच ज्ञान का उजाला: जिला जेल देवास में लाइब्रेरी का शुभारंभ
इस अवसर पर जिला जेल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रमुख मुख्य प्रहरी, मुख्य प्रहरी एवं प्रहरियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जेल प्रशासन की ओर से उनके कर्तव्यनिष्ठा एवं सराहनीय कार्य के लिए उनका उत्साहवर्धन किया गया।

रिहाई के अवसर पर जेल प्रशासन ने बंदी शांतिलाल को आगे का जीवन बेहतर तरीके से जीने तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।




