संदीप काबरा फिर संभालेंगे माहेश्वरी महासभा की कमान, राजकुमार काल्या बने महामंत्री

31वें सत्र 2026-29 के लिए देशभर में हुआ निर्वाचन, पांच मतदान केंद्रों पर 990 प्रतिनिधियों ने किया मतदान
सोनकच्छ। अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के 31वें सत्र (2026-29) के लिए हुए निर्वाचन में संदीप काबरा को पुनः अध्यक्ष चुना गया है, जबकि राजकुमार काल्या महामंत्री निर्वाचित हुए हैं। देशभर में गुजरात, मथुरा, औरंगाबाद, भीलवाड़ा एवं कलकत्ता में बनाए गए पांच मतदान केंद्रों पर हुए निर्वाचन में भारत, नेपाल सहित अप्रवासी भारतीय समाज के 990 प्रतिनिधियों ने मतदान किया।

देश के एक बहुत ही बड़े व पुराने सामाजिक संगठन माहेश्वरी समाज के 31 वे सत्र 2026- 29 के अखिल भारतीय निर्वाचन रविवार को देश के पांच पोलिंग बूथ गुजरात, मथुरा, औरंगाबाद, भीलवाड़ा एवं कलकत्ता में एक साथ संपन्न हुए। इसमें भारत, नेपाल एवं समाज के ही अप्रवासी भारतीय सहित 990 प्रतिनिधियों ने मतदान में भाग लिया।

उपरोक्त निर्वाचन में देवास जिले से 30वें सत्र के लिए एकमात्र निर्वाचित अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के कार्यकारी मंडल सदस्य पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र छापरवाल सोनकच्छ ने भी सूरत गुजरात में मतदान कर जिलासभा के सदस्यों द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वहन किया। उल्लेखनीय है कि छापरवाल ने विगत 3 वर्षों में समाज की गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए सोनकच्छ माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष के साथ-साथ जिला सभा, प्रादेशिक सभा एवं अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा की बैठकों में उपस्थित रहते हुए अपनी महती भूमिका निभाई है।

सभी निर्वाचित पदाधिकारी को पश्चिमांचल सभा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र ईनाणी, पश्चिमांचल सभा के उपाध्यक्ष कैलाश डागा, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के विशेष आमंत्रित कार्यकारी मंडल सदस्य मनोज होलानी, पश्चिमांचल महिला संगठन की महामंत्री साधना बियानी, देवास जिले से अखिल भारतीय महासभा हेतु नवनिर्वाचित कार्यकारी मंडल सदस्य दिनेश भूतड़ा, दामोदर हुरकट, जिला सभा के अध्यक्ष राजेश होलानी, महामंत्री संतोष माहेश्वरी, महिला संगठन की अध्यक्ष रितु तापड़िया महामंत्री मनीषा लाठी, युवा संगठन के जिला अध्यक्ष राम सिंगी सचिव अर्पित मूंदड़ा, सोनकच्छ समाज अध्यक्ष अनिल कुमार दरक, सचिव अनिल नागोरी, महिला संगठन की अध्यक्ष साधना छापरवाल, सचिव मंजू जाजू, युवा संगठन के अध्यक्ष हेमंत जाजू, सचिव विधिश मूंदड़ा ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।




