Uncategorized

60 हजार सदस्यों वाला देश का सबसे बड़ा संगठन है भारतीय पत्रकार संघ- राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन

Share

मुंबई में आयोजित हुआ एआईजे का आठवां वार्षिक पत्रकार सम्मान समारोह, पत्रकारों की समस्याओं पर हुई चर्चा

देवास। भारतीय पत्रकार संघ एआईजे का आठवां वार्षिक राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान समारोह मुंबई में आयोजित हुआ। समारोह में कई प्रदेशों से भारतीय पत्रकार संघ के पत्रकारी साथी उपस्थित हुए। समारोह में संघ की मजबूती पर जोर दिया गया। साथ ही पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा की गई।

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संगठन आज 60 हजार सदस्यों वाला देश का सबसे बड़ा संगठन है। इतने बड़े संगठन का संचालन सभी पत्रकार साथियों के सहयोग से ही हो रहा है। हम किसी भी पत्रकार साथी से कोई भी फीस नहीं लेते। समर्पित सदस्य तन-मन-धन से संगठन को मजबूत बनाने में जुटे हैं। श्री सेन ने कहा कि हमारे संगठन ने देशभर की अलग-अलग संस्थाओं के साथ अनुबंध किए हैं। इनमें हॉस्पिटल, होटल्स, शिक्षण संस्थाएं आदि शामिल हैं। अनुबंध वाली संस्थाओं में संगठन के सदस्यों को रियायती दर पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। हमारे संगठन में लीगल सलाहकार भी जुड़े हैं, जो संगठन के सदस्यों को जरूरत के समय पूर्ण सहयोग करते हैं। समारोह में आगामी सम्मेलनों की रूपरेखा बनाई गई। समारोह को संगठन महामंत्री विनोद सोलंकी, राष्ट्रीय संरक्षक क्रांति चतुर्वेदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सैनी आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों का शाल-श्रीफल, मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उज्जैन से भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार दग्दी, देवास जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, रूपेश मेहता, निर्मल सोलंकी आदि उपस्थित थे। आभार महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एमएस शेख ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button