आपका शहर
बोरिंग में नहीं निकला पानी, कुएं का किया भूमिपूजन

बालौदा। शासन की योजना अनुसार ग्राम पंचायत भानगढ़ के धामंदा गांव के मुक्तिधाम परिसर में बुधवार को कुएं का भूमिपूजन किया गया। सरपंच रमेश पटेल ने बताया, कि गांव में बोरिंग खनन तो करवाए, लेकिन पर्याप्त पानी नहीं होने से जल की पूर्ति नहीं हो पाती है। नीर जल योजना अंतर्गत कुएं का भूमि पूजन कर ग्रामीणों की प्यास बुझाई जाएगी। कई बार बिजली बंद रहती है तो कुएं से रस्सी व अन्य साधनों से पानी निकासी की व्यवस्था की जा सकती है। इस दौरान बद्रीलाल चौधरी, मुकेश पटेल, सुनील पटेल, सुरेश पटेल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।




