नगर निगम

बाबा साहब ने देश में न्याय की अनूठी मिसाल कायम की- सभापति रवि जैन

देवास। भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उज्जैन रोड तिराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर नगर निगम सभापति रवि जैन द्वारा शहरी गरीबी उपशमन विभाग समिति अध्यक्ष शीतल गेहलोत, लोक निर्माण तथा उद्यान विभाग समिति अध्यक्ष गणेश पटेल के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर पार्षद महेश फुलेरी, पार्षद प्रतिनिधि राज वर्मा, संजय दायमा, मुकेश मोदी, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, भाजपा नेता राहुल कौशल, विमल शर्मा, सचिन सोनी, जय यादव, शोभा नायक, विजय शर्मा, आशीष आवटे, निगम कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय, जमादार ताराचंद चौधरी आदि सहित कई लोगों ने  बाबा साहब को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सभापति श्री जैन ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर बाबा साहब ने देश में न्याय की अनूठी मिसाल कायम की है। उन्होंने संविधान में गरीब व पिछड़े लोगों को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बाबा साहब के बनाए गए संविधान से देश के हर नागरिक को समान न्याय मिल रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button