नगर निगम

शहर में तैयार हो रहे 14 संजीवनी क्लीनिक

Share

देवास। शासन की जनहित की योजनाओं में शहर में 14 स्थानों पर संजीवनी क्लीनिक तैयार हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि विधायक गायत्रीराजे पवार द्वारा गत दिनों संजीवनी क्लीनिक की नींव रखी गई थी तथा शीघ्र ही कार्य प्रारंभ करने हेतु कहा गया था। आयुक्त विशालसिंह चौहान ने बताया, कि शहर में 14 स्थानों पर अलग-अलग वार्डों में संजीवनी क्लिनिक बनाए जा रहे हैं। इसका लाभ शहर के वार्डवासियों को शीघ्र ही मिलने लगेगा। आयुक्त ने सहायक यंत्री इंदु प्रभा भारती, सौरभ त्रिपाठी, जितेन्द्र सिसोदिया, उपयंत्री विजय जाधव को निर्देश दिए हैं, कि चल रहे कार्यों की प्रतिदिन मानिटरिंग करें तथा गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button