नगर निगम

लाडली बहना योजना के सुविधा शिविरों का आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण

Share

देवास। शासन की महत्कांक्षी लाडली बहना योजना के अन्तर्गत नगर निगम द्वारा लगाए गए सुविधा शिविरों का आयुक्त विशालसिंह चौहान ने औचक निरीक्षण किया। जीडीसी कॉलेज, उज्जैन रोड बस स्टैंड, विक्रमसभा भवन में शिविर का आयुक्त द्वारा निरीक्षण कर हितग्राही महिलाओं को योजना के लाभ हेतु दी जाने वाली समस्त जानकारी ड्यूटीरत कर्मचारियों से ली गई। शिविरों में अधिक से अधिक हितग्राही महिलाओं को लाभ मिले, इस संबंध में निर्देश कर्मचारियों को दिए। आयुक्त ने बताया कि लाडली बहना योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए वार्डवार सुविधा शिविर निगम ने लगाए हैं। आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ही शिक्षकों व निगम कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। हितग्राही महिलाओं को समस्त जानकारी देकर ई-केवाईसी का कार्य किया जा रहा है। उन्हें बैंकों में खाता खुलवाने के साथ ही डीबीटी करवाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button