खेत-खलियान

क्षेत्र में झमाझम बारिश के साथ ओले गिरे

Share

– कटी हुई फसल के साथ पककर खेत में तैयार फसल भी प्रभावित
बेहरी। क्षेत्र में रविवार की शाम मौसम में आए बदलाव के बाद झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। तेज बारिश से कई जगह जलभराव की स्थिति भी बन गई। बेमौसम बारिश से पककर तैयार खड़ी फसलें भी प्रभावित हुई है। किसान इन दिनों गेहूं-लहसुन सहित अन्य फसल की कटाई में जुटे हैं। ऐसे में बारिश से खेत के साथ खलिहान में रखी फसल भी प्रभावित हुई। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। यद्यपि दोपहर में कुछ समय के लिए धूप निकली, उसके बाद बारिश का दौर शुरू हो गया। देर शाम तक मौसम के यही हालात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button