इंदौर

नो कार डे: शासकीय अधिकारी-कर्मचारी करेंगे दो पहिया वाहन या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग

Share

इंदौर। प्रत्येक वर्ष वैश्विक स्तर पर 22 सितम्बर को “नो कार डे” मनाया जाता है। इसी क्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शहर में भी उक्त दिवस को नो कार डे मनाये जाने हेतु अभियान चलाये जाने की अपील की है।
इस संदर्भ में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने पत्र जारी कर सभी कार्यालय प्रमुखों से कहा है कि वे “नो कार डे” अभियान के तहत 22 सितम्बर को चार पहिया वाहन के स्थान पर अन्य वैकल्पिक साधनों यथा- साइकिल/अन्य दो पहिया वाहन/पब्लिक ट्रांसपोर्ट इत्यादि का उपयोग करें। साथ ही अपने अधिनस्थ समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभाग से जुड़ी समस्त संस्थाओं के कर्मियों को भी उक्त दिवस पर 4 पहिया वाहन के स्थान पर साइकिल/अन्य दो पहिया वाहनों तथा अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button