नगर निगम
विभिन्न वार्ड में निगम ने विच्छेद किए 26 नल कनेक्शन
देवास। नगर निगम द्वारा जलकर उपभोक्ताओं से जलकर की बकाया राशि जमा कराने हेतु घर-घर सम्पर्क किया जा रहा है। बकाया जलकर की राशि जमा नहीं करने पर निगम की टीम द्वारा मौके पर ही नल कनेक्शन विच्छेद किए जा रहे हैं। इसके अन्तर्गत निगम की टीम द्वारा विभिन्न वार्ड से जलकर की बकाया राशि जमा नहीं करने पर 26 नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही की गई। अन्य जलकर उपभोक्ताओं द्वारा नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही के दौरान 2 लाख 80 हजार की राशि निगम की टीम को जमा कराई गई। नगर निगम द्वारा करदाताओं से संपत्तिकर, जलकर, निगम स्वामित्व की दुकान किराया, लायसेंस फीस, कचरा संग्रहण शुल्क की बकाया राशि जमा कराने की अपील की गई है।