स्पोर्टस
हर्षिल ने मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में जीते गोल्ड एवं सिल्वर मेडल

देवास। नेशनल लेवल मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन बिहार में किया गया। इसमें देवास की हर्षिल पटेरिया ने गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीतकर देवास शहर का नाम रोशन किया। हर्षिल इससे पूर्व भी कई पदक जीत चुकी है। इस प्रतियोगिता में हर्षिल को 1 गोल्ड एवं 2 सिल्वर मेडल प्राप्त हुए। हर्षिल ने अपनी सफलता का श्रेय मां भारती पटेरिया एवं पिता दीपक पटेरिया, कोच सहित अपने शुभचिंतकों को दिया है। हर्षिल की मम्मी एलआईसी में अभिकर्ता है। इस सफलता पर एलआईसी परिवार ने भी शुभकामना देते हुए हर्षिल के उज्जवल भविष्य की कामना की है।




