राजनीति
कांग्रेस ने मनाई महान समाज सुधारक ज्योति बा फुले की पुण्यतिथि

देवास। अपने क्रांतिकारी विचारों से समाज को नई दिशा देने वाले ज्योति बा फुले की पुण्यतिथि जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रतिमा स्थल पर मनाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, भगवानसिंह चावड़ा, जाहिद पठान, मदनलाल जेठवा, पीसी हरोड़े आदि नेताओं ने संबोधित करते हुए ज्योति बा फुले के जीवन वृत्तांत पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता नजर शेख, सुजीत सांगते, दिलीप परमार, सुधीर शर्मा, संजय कहार, संजीव आचार्य, डॉ. मंसूर शेख, डॉ. मुन्ना सरकार, युनूस अली, जयप्रकाश मालवीय, सोनू शेख, बाबूलाल भाट, दीपेश हरोड़े, नरेश बैरागी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता हारिस गजधर ने किया और आभार राजा पडियार ने माना।




