प्रशासनिक

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर नापतौल विभाग की कार्रवाई, दो तोलकांटे जब्त

Share

 

देवास। दीपावली के त्योहार पर मिठाई की खरीदारी के दौरान उपभोक्ताओं को कहीं कम तौलकर सामग्री तो नहीं दी जा रही, इसे लेकर नापतौल विभाग ने दुकानों की जांच शुरू कर दी है।

विभाग द्वारा शहर से लेकर कस्बों तक मिठाई दुकानों पर तोलकांटों की सत्यता और तौल की प्रक्रिया जांची जा रही है। इसी कार्रवाई में देवास की दो दुकानों पर नापतौल उपकरण असत्यापित मिलने पर तोलकांटे जब्त किए गए हैं।

नापतौल निरीक्षक श्याम दुबे ने अपने दल के साथ एमजी रोड स्थित बलराम स्वीट्स और केलादेवी चौराहा स्थित मुरैना गजक की जांच की। यहां नापतौल उपकरण असत्यापित पाए जाने पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 की धारा 24 के अंतर्गत तोलकांटे जब्त करने की कार्रवाई की गई। वहीं, केलादेवी चौराहा स्थित जोधपुर स्वीट्स और स्वस्तिक रेस्टोरेंट एंड कैटर्स की भी जांच की गई, जहां तोलकांटे सत्यापित पाए गए।

इसके पूर्व खातेगांव में तीन पत्ती चौराहा स्थित राजस्थान स्वीट्स पर कम तौल का प्रकरण दर्ज किया गया था। विभाग ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि मिठाई तौलते समय डिब्बे या पैकेट का वजन मिठाई के वजन में शामिल नहीं किया जाए। दीपावली के मद्देनजर विभाग की जांच आगामी दिनों में भी जारी रहेगी, ताकि उपभोक्ताओं को सही कीमत पर निर्धारित मात्रा में सामग्री मिल सके।

Back to top button