थाना प्रभारी हत्याकांड के प्रकरण में वांछित आईसर वाहन ड्राइवर का सह आरोपी धीरज गिरफ्तार
पुलिस पर हमले की कोशिश में पैर में लगी गोली

देवास। 1 एवं 2 नवम्बर की मध्यरात्रि में कर्तव्य निर्वहन के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी को वाहन से कुचलने की घटना में संलिप्त आईसर वाहन में चालक के सह आरोपी धीरज की गिरफ्तार किया गया था।
थाना बैंक नोट प्रेस क्षेत्र में आरोपी धीरज ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का किया प्रयास, पुलिस ने आत्मरक्षा में की जवाबी कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी धीरज को पुलिस अभिरक्षा में ले जाते समय थाना बैंक नोट प्रेस क्षेत्र में आरोपी द्वारा भागने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर पुलिस पर हमला करने का प्रयास किया।
पुलिस द्वारा चेतावनी देने के बावजूद आरोपी के नहीं रुकने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। आरोपी धीरज का शॉर्ट एनकाउंटर BNP थाना क्षेत्र में हुआ है।घायल आरोपी को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय देवास में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।




