• Thu. Aug 21st, 2025

    साहित्यकार श्रीमती भटनागर कृति सम्मान के लिए चयनित

    ByNews Desk

    Feb 5, 2023
    Share

    देवास। प्रदेश की प्रतिष्ठित साहित्य संस्था हिंदी लेखिका संघ मध्यप्रदेश द्वारा साहित्य एवं पत्रकारिता जगत के वार्षिक सम्मानों की घोषणा की गई। संघ द्वारा वर्ष 2022-23 के अंतर्गत चार प्रतिष्ठित सम्मान और दो दर्जन से अधिक साहित्यकारों को कृति सम्मान से नवाजा जाएगा। संघ की अध्यक्ष कुमकुम गुप्ता ने बताया कि यह सम्मान संस्था द्वारा मार्च में प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रदान किए जाना है। कृति सम्मान के अंतर्गत शहर की वरिष्ठ साहित्यकार यशोधरा भटनागर को उनके सद्यप्रकाशित लघुकथा संग्रह “खिड़की” के लिए श्री प्रेमनारायण विजयवर्गीय स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी समाजसेवी एवं वरिष्ठ रोटेरियन संदीप भटनागर ने दी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *